Kia EV6 Facelift 2025 हुई लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर रेंज के साथ 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Kia EV6 Facelift 2025: कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने अपनी नई जनरेशन EV6 प्रदर्शित कर दिया है। यह Kia EV6 का दूसरा फेसलिफ्ट संस्करण होने वाला है, जिसमें कई कॉस्मेटिक परिवर्तन के साथ नए फीचर्स और बड़ी बैट्री पैक दी गई है। हालांकि यह सब परिवर्तन कोरियन बाजार के अंदर किया गया है, भारतीय बाजार में इसे 2025 तक आने की उम्मीद है। 

Kia EV6 Facelift 2025 Design 

Kia EV6 Facelift 2025
design

नई जनरेशन किआ EV6 के डिजाइन में छोटे कॉस्मेटिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं, इसमें बड़े स्तर पर परिवर्तन नहीं किया गया है। 2025 साउथ कोरिया Kia EV6  को सामने की तरफ अब C आकार की एलइडी डीआरएल के साथ एक नया स्लिक एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ संचालित किया जाता है जो की इसे और अधिक एग्रेसिव लुक प्रदान करता है। इसमें साथ ही इसे सामने की तरफ नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रील और बंपर के साथ संशोधित किया गया है जो कि इसे एक स्पोर्टी अवतार में पेश करती है। 

Kia EV6 Facelift 2025
alloy wheel

साइट प्रोफाइल में इसे अब एक नया 19 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील्स के साथ स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया गया है, जबकि इसके टॉप मॉडल में 20 इंच के एलॉय व्हील्स की पेशकश की गई है। इसके अलावा साइट प्रोफाइल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, लेकिन भारत में उपलब्ध मॉडल की तुलना में यह 20mm कम है। 

पीछे की तरफ भी इसे इसके पिछले संस्करण के समान ही कनेक्टेड एलइडी टेल लाइट के साथ संचालित किया जाता है। 

Kia EV6 Facelift 2025 Features

अंदर केबिन की तरफ भी हमें कई कॉस्मेटिक परिवर्तन देखने को मिलते हैं। इसमें पुणे डिजाइन किया गया डैशबोर्ड लेआउट के साथ नई लेदर सीट और ब्राउन के साथ ब्लैक थीम देखने को मिलता है। इसी के साथ इसके डोर के साथ केंद्रीय कंसोल और नई टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर भी ब्राउन लेदर सीट का उपयोग देखने को मिलता है। 

Kia EV6 Facelift 2025
interior

सुविधाओं की बात करें तो इसे अब 12.3 इंच कनेक्ट टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ संचालित किया जाता है। जो की खास तौर पर ड्राइवर के लिए डिजाइन किया गया है। अन्य सुविधाओं में इसे वायरलेस एंड्राइड ऑटो के साथ एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 12 इंच हेड अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ हवादार सीट, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइटिंग, डिजिटल रियर व्यू मिरर दिया गया है। 

Kia EV6 Facelift 2025 Safety features 

सुरक्षा सुविधा में इसे अब 10 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसे एडवांस तकनीकी के साथ संचालित किया जाता है, जिसमें लाइन से बाहर जाने पर चेतावनी, पुणे लाइन में वापस लाना, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, आगे और पीछे टकराव से बचाव, रीयर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम ड्राइवर अटेंशन शामिल है। 

Battery and Range 

नई जनरेशन Kia EV6 फेसलिफ्ट को अब और अधिक शक्तिशाली बैटरी विकल्प के साथ संचालित किया गया है। जहां पर पहले इसे 77.4 किलो वाट बैट्री पैक दिया जाता था, अब उसके स्थान पर 84 किलोवाट बैट्री पैक दिया गया है। नीचे निम्नलिखित तौर पर इसके बैटरी विकल्प के बारे में सारी जानकारी दी गई है। 

Kia EV6 Facelift 2025
battery and range

इसके साथ ही किआ EV6 फेसलिफ्ट को रीयर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों संस्करणों के साथ पेश किया जाता है। 

SpecificationFacelifted Kia EV6
ConfigurationRWDAWD
Battery pack84 kWh84 kWh
Power229 PS325 PS
Torque350 Nm605 Nm
Claimed RangeUp to 494 km (South Korean government testing)Up to 461 km (South Korean government testing)
Battery and Range 

किआ Ev6 फेसलिफ्ट 350 किलो वाट डीसी फास्ट चार्जर की सहायता से मात्र 18 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकती है। 

Kia EV6 Facelift 2025 Price in India 

आगामी किआ EV6 फेसलिफ्ट की कीमत वर्तमान मॉडल की कीमत से प्रीमियम होने वाली है। भारतीय बाजार में उपलब्ध वर्तमान EV6 की कीमत 60.95 लाख रुपए से 65.95 लाख रुपए एक्स शोरूम दिल्ली है। 

Kia EV6 Facelift 2025 launch date in india

उम्मीद किया जा रहा है कि नई जनरेशन फेसलिफ्ट किआ EV6 को वैश्विक तौर पर अगले साल लॉन्च किया जाना है, इसके बाद इसे 2025 के मध्य तक भारतीय बाजार में भी पेश किया जाएगा, और पहले के ही समान सीबीयू आयत की सहायता से लॉन्च किया जाएगा। 

Kia EV6 Facelift 2025 Rivals 

किआ Ev6 का मुकाबला भारतीय बाजार में मुख्य रूप से Volvo XC40 Recharge, Hyundai Ioniq 5, BYD seal ओर BMW i4 के साथ होता है। 

Leave a Comment